विदेश की खबरें | तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को लॉस एंजिल्स से वापस भेजा गया: खबर
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 11 मार्च अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान के राजदूत को तुर्कमेनिस्तान में प्रवेश देने से मना कर दिया और उन्हें लॉस एंजिल्स से निर्वासित कर दिया गया। मंगलवार को मीडिया में प्रकाशित एक खबर से यह जानकारी सामने आई।

‘द न्यूज’ ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि राजदूत केके वैगन को अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने लॉस एंजिलस हवाई अड्डे पर रोक लिया।

वैगन के पास वैध अमेरिकी वीजा और सभी आवश्यक यात्रा दस्तावेज मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “राजदूत के के वैगन को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। उन्हें (अमेरिकी अधिकारियों को) आव्रजन संबंधी आपत्ति थी, जिस कारण वैगन को निर्वासित किया गया।”

अधिकारियों ने वैगन को उनके अंतिम प्रस्थान वाली जगह पर लौटने के लिए मजबूर किया, जिससे राजनयिक प्रोटोकॉल और फैसले को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं।

विदेश कार्यालय ने राजदूत वैगन के निजी यात्रा पर अमेरिका जाने की पुष्टि की। कार्यालय ने बताया कि विदेश मंत्रालय मामले की जांच में जुटा है।

विदेश कार्यालय ने मामले में किसी भी तरह की अटकलबाजी से बचने की भी सलाह दी।

इससे पहले, सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वैगन को ‘विवादास्पद वीजा संदर्भों’ के लिए चिह्नित किया, जिस कारण उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया गया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी अधिकारियों के इस फैसले के पीछे क्या वजह रही।

वैगन, एक अनुभवी राजनयिक हैं और उन्हें पाकिस्तान की विदेश सेवा में व्यापक अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)