विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने कोविड-19 वैक्सीन की अग्रिम खरीद के लिये दस करोड़ डालर आवंटित किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने उपलब्ध होने पर कोरोना वायरस टीके की अग्रिम खरीद के लिये दस करोड़ डालर का कोष निर्धारित किया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को 363380 पर पहुंच गयी । मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।
इस्लामाबाद, 18 नवंबर पाकिस्तान ने उपलब्ध होने पर कोरोना वायरस टीके की अग्रिम खरीद के लिये दस करोड़ डालर का कोष निर्धारित किया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को 363380 पर पहुंच गयी । मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।
डॉन समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, इस निर्णय के साथ टीके की खरीद के लिये इस कोष की मंजूरी दी गयी है कि वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और बीमार लोगों को उपचार में प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने G20 से 28 अरब डॉलर के वित्तपोषण का किया आग्रह.
नेशनल वैक्सीन कमेटी के चेयरमैन डा असद हफीज ने बताया कि टीका मिलने में अभी कुछ और महीने लगेंगे ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कीमत का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि एम आरएनए (मैसेंजर आरएनए) टीका अभी दुनिया में उपलब्ध नहीं है ।
उन्होंने कहा, ''हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि कंपनिया टीके का निर्माण कर रही हैं। कम कीमत में उपलब्ध कराने की कंपनियों की घोषणा के बावजूद हमें इस बात की आशा नहीं करनी चाहिये कि यह टीका लगभग मुफ्त में उपलब्ध होगा ।''
पाकिस्तान कोविड—19 टीके की खरीद की दौड़ में कूदा है क्योंकि देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में कोविड—19 के 2208 नये मामले सामने आये हैं ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार उपरोक्त अवधि में पाकिस्तान में 37 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुयी है।
मंत्रालय के अनुसार 325,788 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,551 की हालत नाजुक है । देश में फिलहाल 30362 मरीजों का इलाज चल रहा है और यह आंकड़ा सितंबर में 6,000 से कम था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)