पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी Mohammad Hafeez ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

पाकिस्तान के आलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हफीज ने रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

मोहम्मद हफीज (Photo Credits Instagram)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan)  के आलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez)  ने रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (Retirement)  ले लिया है.‘जि यो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले 41 वर्षीय हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे. इस खिलाड़ी ने हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हफीज ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और उनका करियर लगभग दो दशक तक चला.

उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 392 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 12,789 रन बनाये और 253 विकेट लिये.हफीज ने अपने देश की तरफ से 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच  खेले.  उन्होंने तीन वनडे विश्व कप और छह टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया. उनका आखिरी मैच नवंबर में टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल थे जिसमें पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़े: Birendra Lakra ने हॉकी से लिया संन्यास, टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के थे सदस्य

अपने सफल करियर के दौरान उन्हें 32 बार मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तथा सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार पाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वह शाहिद अफरीदी (43), वसीम अकरम (39) और इंजमाम उल हक (33) के बाद चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा उन्हें नौ बार श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Swati Rajput Pregnancy News: टीवी एक्ट्रेस स्वाति राजपूत के घर गूंजने वाली है किलकारी, पति संग साझा की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी; बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर कीं

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट