विदेश की खबरें | पाकिस्तान वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान वायु सेना का एक विमान मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार पायलट सुरक्षित बाहर निकल कर पंजाब प्रांत के अटक जिले में पैराशूट के जरिये उतरा।

लाहौर, 15 सितंबर पाकिस्तान वायु सेना का एक विमान मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार पायलट सुरक्षित बाहर निकल कर पंजाब प्रांत के अटक जिले में पैराशूट के जरिये उतरा।

मीडिया में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | LAC पर तनाव बरकरार, चीन ने गलवान घाटी में 5G नेटवर्क लगाने की खबर को बताया गलत.

इस वर्ष होने वाली यह पांचवी ऐसी घटना है।

जियो टीवी की खबर के अनुसार वायु सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि दुर्घटनास्थल पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और जिले के पिंडिगहेब क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट सुरक्षित बाहर आ गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 6 महीने बाद फिर खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, पाक सरकार ने दिशानिर्देश किए जारी.

वक्तव्य में कहा गया, “दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है।”

वक्तव्य के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान यह हादसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\