एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वुड के दोहरे झटकों से पाकिस्तान के सात विकेट पर 291 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान का दारोमदार सऊद शकील पर टिका था जो मामूली अंतर से अपने पहले टेस्ट क्रिकेट शतक से चूक गए। शकील ने 213 गेंदों पर 94 रन बनाए और वह लंच से पहले आखिरी ओवर में वुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान चौथे दिन लंच तक सात विकेट पर 291 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

खेल की खबरें | वुड के दोहरे झटकों से पाकिस्तान के सात विकेट पर 291 रन

पाकिस्तान का दारोमदार सऊद शकील पर टिका था जो मामूली अंतर से अपने पहले टेस्ट क्रिकेट शतक से चूक गए। शकील ने 213 गेंदों पर 94 रन बनाए और वह लंच से पहले आखिरी ओवर में वुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान चौथे दिन लंच तक सात विकेट पर 291 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

पाकिस्तान को अपने घरेलू मैदानों पर सर्वाधिक 355 रन के लक्ष्य को हासिल करने और तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करने के लिए अब भी 64 रनों की दरकार है। आगा सलमान और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं अबरार अहमद क्रीज पर हैं और उन्हें अभी अपना खाता खोलना है।

शकील का आउट होना विवादास्पद रहा। विकेटकीपर ओली पोप ने लेग साइड की तरफ नीचे रहता हुआ कैच लिया। मैदानी अंपायर अलीम दार ने बल्लेबाज को आउट दिया लेकिन सही निर्णय देने के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली। तीसरे अंपायर ने कई रीप्ले देखने के बाद गेंदबाज के पक्ष में फैसला दिया।

वुड ने नई गेंद से पहले ओवर में ही मोहम्मद नवाज (45) को इसी तरह की शार्ट पिच गेंद पर आउट करके शकील के साथ उनकी 80 रन की साझेदारी समाप्त की थी।

शकील और नवाज ने लगभग 22 ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन इसके बाद वुड ने जल्दी-जल्दी दो विकेट निकालकर पाकिस्तान को संकट में डाल दिया। इससे इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गया है।

इंग्लैंड ने रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच 74 रन से जीता था और अब वह पाकिस्तान में 17 साल बाद पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कवायद में है।

पाकिस्तान ने सुबह चार विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के छठे ओवर में ही फहीम अशरफ (10) का विकेट गंवा दिया। कामचलाऊ स्पिनर जो रूट ने उन्हें स्लिप में कैच कराया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा रखा था लेकिन शकील और नवाज ने गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

पाकिस्तान को जब जीत के लिए 109 रन की दरकार थी तब इंग्लैंड ने नई गेंद ली जिसके बाद वुड ने कमाल दिखाया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).