एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और वित्तीय राजधानी कराची में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है और मंगलवार से अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान: कराची में भारी बारिश से 18 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कराची, 27 अगस्त पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और वित्तीय राजधानी कराची में भारी बारिश से बड़ी तबाही हुई है और मंगलवार से अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है और व्यावसायिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा है।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगस्त के महीने में इतनी बारिश हुई कि 90 साल का कीर्तिमान टूट गया।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, “इस साल मॉनसूनी बारिश ज्यादा समय तक और असामान्य हुई। अगले कुछ दिनों तक बारिश इसी तरह होगी।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

कराची में सुबह से ही लगातार हो रही बारिश से जनजीवन और व्यवसाय अस्त-व्यस्त है और लोग सड़कों पर पानी भरने के कारण फंसे हुए हैं।

कराची के आयुक्त मुहम्मद सुहैल राजपूत ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि पूरे कराची में भारी बारिश और जलजमाव के कारण बिजली की समस्या का सामना ज्यादा देर तक करना पड़ सकता है।

बचाव और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार से लेकर अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने कहा कि बारिश की वजह से कराची में हालात त्रासदीपूर्ण हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).