एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाक ने बाबर क्रूज मिसाइल की और अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने स्वदेश निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली बाबर क्रूज मिसाइल की ‘बढ़ाई हुई रेंज के प्रारूप’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 900 किमी की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है, जो इसी मॉडल की एक पूर्ववर्ती मिसाइल की तुलना में दुगुनी दूरी है।

विदेश की खबरें | पाक ने बाबर क्रूज मिसाइल की और अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

इस्लामाबाद, 21 दिसंबर पाकिस्तान ने स्वदेश निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली बाबर क्रूज मिसाइल की ‘बढ़ाई हुई रेंज के प्रारूप’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 900 किमी की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है, जो इसी मॉडल की एक पूर्ववर्ती मिसाइल की तुलना में दुगुनी दूरी है।

पाकिस्तानी थल सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का आज सफल परीक्षण किया।’’

फरवरी में, पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के पूर्ववर्ती संस्करण का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया था। उसकी क्षमता 450 किमी तक लक्ष्य को भेदने तक सीमित थी।

पाकिस्तानी थल सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बाबर मिसाइल जमीन पर और समुद्र में अधिक सटीकता से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

सेना के मुताबिक बाबर क्रूज मिसाइल 1बी के परीक्षण को सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जकी मांज सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने देखा।

बयान में कहा गया है कि सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक ने कूज मिसाइल प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता हासिल करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियर को बधाई दी। साथ ही, अपना पूरा भरोसा जताया कि यह परीक्षण पाकिस्तान के सामरिक प्रतिरोध को और मजबूत करेगा।

मिसाइल के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने वैज्ञानिकों तथा इंजीनियर को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अगस्त में पारंपरिक आयुध ले जा सकने वाली स्वदेश निर्मित रॉकेट प्रणाली फतह-1 का सफल परीक्षण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).