एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं एवं गोलाबारी की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमा-पार से गोलीबारी सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर देगवार सेक्टर में हुई जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी
भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

जम्मू, 17 मई:  पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं एवं गोलाबारी की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमा-पार से गोलीबारी सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर देगवार सेक्टर में हुई जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी भारतीय को नुकसान नहीं पहुंचा है.

प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने पहले छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और बाद में करीब साढ़े नौ बजे मोर्टार के गोले दागे." साथ ही बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी. पाकिस्तान की इस कार्रवाई ने नियंत्रण रेखा पर हफ्ते भर रही शांति को भंग कर दिया.

यह भी पढ़ें: सेवा मामलों के निस्तारण को लेकर इतने सशंकित न रहें: कैट अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट से कहा

पाकिस्तान ने इससे पहले नौ मई को देगवार में और दो दिन पहले पुंछ के किरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).