विदेश की खबरें | पाक ने कश्मीर को लेकर मोदी की टिप्पणी को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने गुजरात में एक जनसभा के दौरान कश्मीर के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को मंगलवार को खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा कि मोदी का यह तर्क कि उन्होंने किसी तरह, "कश्मीर मुद्दे का समाधान" किया है, न केवल गलत और भ्रामक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय नेतृत्व जमीनी हकीकत से कितना बेखबर है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर पाकिस्तान ने गुजरात में एक जनसभा के दौरान कश्मीर के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को मंगलवार को खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने कहा कि मोदी का यह तर्क कि उन्होंने किसी तरह, "कश्मीर मुद्दे का समाधान" किया है, न केवल गलत और भ्रामक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय नेतृत्व जमीनी हकीकत से कितना बेखबर है।

गुजरात के आणंद जिले में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्य रियासतों के विलय से संबंधित मुद्दों को हल कर दिया था लेकिन "एक व्यक्ति" कश्मीर मुद्दे को नहीं सुलझा सका।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चूंकि सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, मुझ में सरदार पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।’’

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) ने मोदी की टिप्पणी को ‘साफ तौर पर खारिज’ कर दिया और कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री का "हास्यास्पद तर्क है कि उन्होंने किसी तरह, 'कश्मीर मुद्दे को हल किया', यह न सिर्फ गलत और भ्रामक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय नेतृत्व जम्मू-कश्मीर में जमीनी हकीकत से कितना बेखबर हो गया है।”

एफओ ने एक बयान में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय तौर पर पहचाने जाना वाला विवाद है जिसका समाधान 1948 से संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में रहा है।

बयान में कहा गया है, “ विवाद को एकतरफा हल करने के बारे में भ्रामक बयान देने के बजाय, भारतीय नेतृत्व को कश्मीरियों और दुनिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का उनका अपरिहार्य अधिकार दिया जाए।”

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान की ओर से होने वाले सीमापार आतंकवाद की वजह से रिश्ते तनावग्रस्त रहते हैं। भारत ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर दिया था जिसके बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में खासी गिरावट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें