पाक संसद ने विपक्ष के विरोध के बीच FATF से संबंधित दो विधेयक किए पारित

पाकिस्तान की सरकार ने आर्थिक कार्रवाई कार्य बल से संबंधित दो विधेयकों को कौमी असम्बेली में विपक्ष के मुखर विरोध के बावजूद बुधवार को पारित करा लिया. संसदीय मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान ने आतंकवाद रोधी विधेयक 2020 और संयुक्त राष्ट्र विधेयक 2020 को सदन के पटल पर रखा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद, 30 जुलाई: पाकिस्तान की सरकार ने आर्थिक कार्रवाई कार्य बल (FATF) से संबंधित दो विधेयकों को कौमी (राष्ट्रीय) असम्बेली में विपक्ष के मुखर विरोध के बावजूद बुधवार को पारित करा लिया. संसदीय मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान ने आतंकवाद रोधी (संशोधन) विधेयक 2020 और संयुक्त राष्ट्र (सुरक्षा परिषद) (संशोधन) विधेयक 2020 को सदन के पटल पर रखा.

जब विधेयकों के प्रावधानों पर मतदान शुरू हुआ, तो विपक्षी सदस्य खड़े हो गए और हंगामा करने लगे. इस वजह से सदन के अध्यक्ष को तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की टिप्पणी की वजह से विरोध हो रहा था.

यह भी पढ़ें: राफेल पर घमासान: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा-आज तीन जगह होगा मातम-चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं

कुरैशी ने मंगलवार को कहा था कि विपक्ष इसलिए विधेयकों का समर्थन नहीं कर रहा है कि सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी कानून की कठोरता कम करने से इनकार कर दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड