विदेश की खबरें | पाक अधिकारियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा के ईपीटीबी को हस्तांतरण पर फैसले के लिये बनाई समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 100 साल से भी ज्यादा पुराने एक गुरुद्वारे के उचित रखरखाव व संरक्षण के लिए उसे इवेक्यूई प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) को हस्तांतरित करने के संबंध में फैसले के वास्ते एक संयुक्त समिति बनाई है।

पेशावर, एक मार्च पाकिस्तानी अधिकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 100 साल से भी ज्यादा पुराने एक गुरुद्वारे के उचित रखरखाव व संरक्षण के लिए उसे इवेक्यूई प्रॉपर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) को हस्तांतरित करने के संबंध में फैसले के वास्ते एक संयुक्त समिति बनाई है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार द्वारा गठित समिति अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने और अधिकारियों को सौंपने से पहले मनसेहरा जिले के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे का दौरा करेगी।

19वीं शताब्दी की शुरुआत में निर्मित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे को वास्तुशिल्प की उत्कृष्ट कृति के रूप में जाना जाता है। फिलहाल इसमें एक सार्वजनिक पुस्तकालय है और इस पर 1999 से मनसेहरा के ‘टाउन म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन’ (टीएमए) का कब्जा है।

ईपीटीबी अधिकारियों ने अब खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय सरकार से गुरुद्वारा को उचित संरक्षण के लिए बोर्ड को सौंपने की लिखित में मांग की है।

ईपीटीबी एक वैधानिक बोर्ड है जो उन हिंदुओं और सिखों की धार्मिक संपत्तियों और तीर्थस्थलों का प्रबंधन करता है जो विभाजन के बाद भारत चले गए थे।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय परिषद बोर्ड के उप सचिव जहीर खान और मनसेहरा तहसील के प्रशासक बशारत खान की समिति का गठन ईपीटीबी के अनुरोध पर किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज