विदेश की खबरें | पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कबायली कोहट जिले के धल बेज़ादी इलाके में बाइक सवार बंदूकधारियों ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। यह इलाका प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

कबायली कोहट जिले के धल बेज़ादी इलाके में बाइक सवार बंदूकधारियों ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। यह इलाका प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

टीकाकरण दल के सदस्य सुरक्षित बताए जाते हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और उन्होंने हमलावरों की तलाश के लिए घेराबंदी और खोज अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा करते हुए गुनाहगारों को पकड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले अपंग बनाने वाली बीमारी को खत्म करने के उनके संकल्प को रोक नहीं सकते हैं।

पाकिस्तान में पांच दिन का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और अभियान के तीसरे दिन यह हमला किया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया में ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो ‘एंडेमिक’ (किसी विशेष स्‍थान या व्‍यक्ति वर्ग में नियमित रूप से पाया जाने वाला रोग) है। पिछले साल नाइजीरिया को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित कर दिया गया था।

पाकिस्तान सरकार अतीत में मुल्क के अलग अलग हिस्सों में टीकाकरण कर्मियों पर हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान को निलंबित कर चुकी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी