शराब पर पाक मौलवी की टिप्पणी की आलोचना
क्यावी ने हाल ही एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ मैं समझता हूं कि 40 फीसद से कम अल्कोहल वाली शराब हलाल है.... यानी कि आप उसे पी सकते हैं।’’
इस्लामाबाद, आठ मई विवादास्पद पाकिस्तानी मौलवी मुफ्ती अब्दुल क्यावी की उनके हाल के इस बयान को लेकर आलोचना हुई है कि 40 फीसद से कम अल्कोहल वाली शराब ‘हलाल’ है।
क्यावी ने हाल ही एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ मैं समझता हूं कि 40 फीसद से कम अल्कोहल वाली शराब हलाल है.... यानी कि आप उसे पी सकते हैं।’’
उनसे सऊदी अरब में मौलवियों द्वारा कथित रूप से जारी इस फतवे के बारे में उनकी राय पूछी गयी थी कि 40 फीसद या उससे कम कम अल्कोहल वाली शराब हलाल (मान्य) है।
क्यावी ने यह भी कहा, ‘‘ मैं तो यह भी कहूंगा कि खनिजों जैसे स्पीरिट, पेट्रोल और अन्य चीजों से बनी शराब शत प्रतिशत हलाल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यदि तंबाकू वाले पान को हमारे मौलवियों द्वारा चबाया जाना हलाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि आधुनिक शराब भी हलाल है।’’
पाकिस्तान टुडे की एक खबर के अनुसार कराची बिनोरिया मदरसे के प्रमुख मुफ्ती नईम ने क्यावी की राय से असहमति प्रकट की और कहा कि शराब के बारे में उनकी टिप्पणी गलत है और प्रत्येक दूसरे संप्रदाय की मान्यता के विरूद्ध है।
उन्होंने कहा,‘‘शराब की एक बूंद भी साफ पानी से भरे घड़े को अशुद्ध बना देती है और सभी उलेमाओं की इस पर यही राय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

