विदेश की खबरें | पाक नागरिक, दो अमेरिकी नागरिकों पर अमेरिका में एकत्र पैसे को ईरान ले जाने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक और दो अमेरिकी नागरिकों पर आरोप लगाया गया कि वे 2018 और 2019 में ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर से एक धार्मिक कर के रूप में एकत्र किए गए पैसे को अमेरिका से ईरान ले गए थे।
न्यूयॉर्क, 20 अगस्त अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक और दो अमेरिकी नागरिकों पर आरोप लगाया गया कि वे 2018 और 2019 में ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर से एक धार्मिक कर के रूप में एकत्र किए गए पैसे को अमेरिका से ईरान ले गए थे।
ईरान के कोम में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक अली चावला (36) और अमेरिकी नागरिक मुज़ामिल ज़ैदी (36) और ह्यूस्टन, टेक्सास में रहने वाले एक अमेरिकी नागरिक असीम नकवी (36) पर अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
जैदी पर अटॉर्नी जनरल को सूचित किए बिना अमेरिका में ईरानी सरकार के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया है।
अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के उल्लंघन के लिए अधिकतम सजा 20 साल का कारावास है।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.
जैदी और नकवी दोनों को मंगलवार को ह्यूस्टन में गिरफ्तार किया गया था।
सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डिमर्स ने कहा कि जैदी, नकवी और चावला ने कथित तौर पर ईरान के सर्वोच्च नेता व धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ओर से अमेरिका में धन एकत्र किया, और अवैध रूप से इन डॉलरों को ईरान की सरकार को भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)