विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने अफगान तालिबान से टीटीपी आतंकवादियों के खतरे को समाप्त करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल के महीनों में देश में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से इस खतरे को समाप्त करने का आग्रह किया है। बुधवार को मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 जनवरी हाल के महीनों में देश में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से इस खतरे को समाप्त करने का आग्रह किया है। बुधवार को मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से कहा कि हालांकि अभी तक किए गए प्रयासों से यह बात सामने आयी है कि काबुल में सत्तासीन सरकार अभी भी टीटीपी मामले को बातचीत के माध्यम से सुलझाने में यकीन रखनी है।

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के अनुरोध पर आतंकवादी संगठन से शांति वार्ता शुरू की है।

शुरुआत में वार्ता से कुछ परिणाम निकला था, क्योंकि टीटीपी अपने कुछ सदस्यों की पाकिस्तान वापसी के एवज में संघर्ष विराम के लिए मान गया था।

लेकिन, टीटीपी द्वारा सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाए जाने और हाल के महीने में लगातार हो रहे हमलों के बाद यह संघर्ष विराम खत्म हो गया है।

पिछले तीन महीनों में, पाकिस्तान में शरिया कानून लागू करने की मंशा रखने वाले टीटीपी ने 150 से ज्यादा आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है।

देश में लगातार हो रहे हमलों के कारण पाकिस्तान का असैन्य और सैन्य नेतृत्व अफगानिस्तान से उसकी नीति की समीक्षा करने को कह रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\