विदेश की खबरें | पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारत का 'जासूसी ड्रोन' गिराने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का कथित उल्लंघन करने के कारण भारत के एक "जासूसी क्वाडकोप्टर" (ड्रेन) को मार गिराया।

इस्लामाबाद, 27 मई पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का कथित उल्लंघन करने के कारण भारत के एक "जासूसी क्वाडकोप्टर" (ड्रेन) को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया कि घटना नियंत्रण रेखा पर रखचिकरी सेक्टर की है।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता अरुमुगम थोंडामन का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.

उन्होंने दावा किया कि "भारत का जासूसी क्वाडकोप्टर" नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ 650 मीटर तक अंदर आ गया था और फिर इसे गिरा दिया गया।

भारत ने पाकिस्तान द्वारा अतीत में किए गए इस तरह के दावों को खारिज किया है।

यह भी पढ़े | भारत और चीन के बीच तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार.

अप्रैल में, पाकिस्तान फौज ने एक भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पिछले साल 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी करने के बाद से तनावपूर्ण हैं। भारत ने पिछले साल 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले का बदला लेने के लिए बालाकोट पर हवाई हमला किया था। पुलावामा हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान