एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में पेंट बनाने के कारखाने में आग लगी, जनहानि की कोई सूचना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में पेंट बनाने के एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देश की खबरें | नोएडा में पेंट बनाने के कारखाने में आग लगी, जनहानि की कोई सूचना नहीं

नोएडा, 27 जून शहर में पेंट बनाने के एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री केमिकल के कारखाने में सुबह 6 बजे के करीब अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

उन्होंने बताया कि आग ने काफी भयावह रूप धारण कर रखा है और पेंट्स तथा केमिकल निर्माण के चलते आग बुझाने में काफी परेशानियां आ रही हैं।

चौबे के मुताबिक कारखाने में रखे पेंट के डिब्बे आग की चपेट मे आकर फट रहे हैं तथा आसपास की फैक्टरियों को भी इससे खतरा बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय कारखाने में कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। उनके अनुसार अग्निशमन विभाग प्रयास कर रहा है कि आग आसपास के कारखानों को अपनी चपेट में ना ले पाए।

आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).