देश की खबरें | पहलगाम आतंकी घटना हिंदुओं को निशाना बनाने की अब तक की सबसे बर्बर घटना:स्वामी रामदेव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. योग गुरू रामदेव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आंतकी घटना की बुधवार को निंदा करते हुए उसे आजाद भारत के इतिहास में हिंदुओं को निशाना बनाने की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे बर्बर घटना बताया।

हरिद्वार, 23 अप्रैल योग गुरू रामदेव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आंतकी घटना की बुधवार को निंदा करते हुए उसे आजाद भारत के इतिहास में हिंदुओं को निशाना बनाने की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे बर्बर घटना बताया।

रामदेव ने कहा कि इस घटना के पीछे देश में गृह युद्ध भड़काने की पाकिस्तान की साजिश है, लेकिन देश में लोगों के बीच आपसी नफरत पैदा करने और खून खराबा कराने के आतंकी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, “इस आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और भारत विरोधी लोग आतंकियों का वित्तपोषण कर रहे हैं।”

योग गुरू ने भारत सरकार से पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का जल्द भारत में विलय करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा, “पहलगाम आतंकी घटना हिंदुओं को निशाना बनाने की आजाद भारत के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी और बर्बर घटना है ।”

रामदेव ने कहा कि अब ऐसी ताकतों को करारा जवाब देने का सही वक्त है ।

उन्होंने कहा, “हमें अब अमेरिका और इजराइल की तरह दुश्मनों को जवाब देना होगा। अब सहिष्णुता और कायरता को छोड़कर हमें अपनी ताकत दिखानी होगी। पहलगाम की घटना के बाद अब हमें चुप नहीं बैठना है।”

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now