देश की खबरें | पहलगाम आतंकवादी हमला: तीन पर्यटकों के शव गुजरात लाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में शामिल गुजरात के तीन पर्यटकों के शव अहमदाबाद और सूरत लाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 24 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में शामिल गुजरात के तीन पर्यटकों के शव अहमदाबाद और सूरत लाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में सूरत निवासी शैलेश कलथिया और भावनगर निवासी यतीश परमार एवं उनके बेटे स्मित भी शामिल थे।

यतीश परमार और स्मित के पार्थिव शरीरों को मुंबई से एक विमान में अहमदाबाद हवाई अड्डे लाया गया जबकि कलथिया का शव बुधवार रात एक अन्य विमान से सूरत हवाई अड्डे लाया गया।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने यहां हवाई अड्डे पर दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित की।

बयान में बताया गया कि परमार और उनके बेटे के शवों को हवाई अड्डे से भावनगर ले जाया गया।

मुंबई से कलथिया का पार्थिव शरीर लाए जाने के बाद सूरत हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

हमले में जीवित बचीं कलथिया की पत्नी और उनके दो बच्चों को भी इसी विमान से सूरत लाया गया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहले ही भावनगर पहुंच गए हैं। वह बृहस्पतिवार को यतीश और स्मित के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि हर्ष संघवी बृहस्पतिवार सुबह सूरत में कलथिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

कलथिया के परिवार ने बताया कि उनके पिता हिम्मतभाई सूरत पहुंच गए हैं। वह अमरेली जिले में रहते हैं।

सूरत शहर के चिकुवाड़ी इलाके के रहने वाले कलथिया (44) का चार साल पहले मुंबई तबादला हुआ था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पहलगाम गए थे।

सूत्रों ने बताया कि भावनगर शहर के कालिया बीड़ इलाके के निवासी यतीश परमार और उनके बेटे स्मित भावनगर के उन 19 लोगों में शामिल थे जो श्रीनगर में धार्मिक उपदेशक मोरारी बापू के प्रवचन सुनने के लिए 16 अप्रैल को कश्मीर गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\