देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने जी20 देशों के राजनयिकों को घटना की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को लगभग सभी जी20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत ने बृहस्पतिवार को लगभग सभी जी20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनयिकों को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘‘ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की दृढ़ नीति के बारे में भी बताया।

राजनयिकों को संबंधित जानकारी भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई कदमों की घोषणा के एक दिन बाद दी गई। भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिनिधियों को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने सहित कई अहम कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पहलगाम हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक उपायों को अंतिम रूप दिया है।

भारत के रुख से अवगत कराने के लिए हुई बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और चीन जैसे जी20 सदस्य देशों के राजनयिक शामिल हुए।

इस बैठक में संयुक्त अरब अमीरात, कतर और मलेशिया सहित भारत के करीबी रणनीतिक साझेदार देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहा।

मिसरी ने बृहस्पतिवार रात आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पहलगाम हमले के सीमापार संबंधों की जानकारी सीसीएस को दी गई गई जिसके आधापर सीसीएस ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब आतंकियों की ‘‘बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने’’ का समय आ गया है।

मोदी ने बिहार के मधुबनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी