नयी दिल्ली, दो मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ में अपनी समकक्ष काजा कालास से बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की।
जयशंकर ने फोन पर बातचीत के बाद यूरोपीय संघ द्वारा सभी रूपों में आतंकवाद की कड़ी निंदा का स्वागत किया।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम यूरोपीय संघ के विदेश मामलों की प्रतिनिधि काजा कालास के साथ बात कर अच्छा लगा। पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा हुई। सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की यूरोपीय संघ की कड़ी निंदा का स्वागत है।’’
कालास ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार से भी बात की।
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चिंताजनक है। मैं दोनों पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करने का आग्रह करती हूं। तनाव बढ़ाने से किसी को कोई फायदा नहीं होगा।’’
कलास ने कहा, ‘‘मैंने आज इन संदेशों को साझा करने के लिए डॉ. एस जयशंकर और इसहाक डार दोनों से बात की।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY