देश की खबरें | पहलगाम हमला: तेलंगाना के मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार सहित कई अन्य लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए बृहस्पतिवार को प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

हैदराबाद, 24 अप्रैल तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार सहित कई अन्य लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए बृहस्पतिवार को प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

एक अधिकारिक विज्ञाप्ति में कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) बी महेश गौड़, मंत्री और सांसदों ने भी मौन रखा।

विज्ञाप्ति में कहा गया है कि हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को यहां कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार दोपहर आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

रेवंत रेड्डी बुधवार को जापान से एक सप्ताह के निवेश प्रोत्साहन दौरे के बाद हैदराबाद लौटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\