देश की खबरें | पहलगाम हमला: कांग्रेस ने की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए हालत के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए ताकि आतंकवाद के खिलाफ देश के सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति को व्यक्त किया जा सके।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए हालत के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए ताकि आतंकवाद के खिलाफ देश के सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति को व्यक्त किया जा सके।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि 1994 में संसद से पारित उस संकल्प को फिर से दोहराने का समय आ गया है जिसमें जम्मू - कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने के साथ ही पाकिस्तान से उसके कब्जे वाले कश्मीर को खाली करने के लिए कहा गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार रात प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह आग्रह किया।

पत्र में खरगे ने कहा, ‘‘इस समय, जब एकता और एकजुटता जरूरी है, विपक्ष का मानना है कि जल्द से जल्द संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति की एक दृढ़ अभिव्यक्ति होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशा है कि सत्र बुलाया जाएगा।’’

राहुल गांधी ने पत्र ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना होगा कि ‘‘हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एक साथ खड़े हैं।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय आक्रोशित है। इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एक साथ खड़े रहेंगे। विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां जनता के प्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प दिखा सकें।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारा अनुरोध है कि विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।’’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर 22 फरवरी 1994 को संसद से पारित उस प्रस्ताव का उल्लेख किया जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताने के साथ ही कहा गया था कि पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर को खाली करना चाहिए।

रमेश ने कहा, ‘‘ 22 फरवरी 1994 को संसद के दोनों सदनों ने जम्मू-कश्मीर पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसे दोहराने, नवीनीकृत करने और ताज़ा करने तथा बहुत कुछ कहने का समय आ गया है। केंद्र सरकार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं के आह्वान पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ के साथ बातचीत में यह भी कहा कि खरगे और राहुल गांधी ने समूचे विपक्ष तथा देश की जनता की तरफ से संसद के विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

कांग्रेस से पहले राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल भी पहलगाम हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं।

गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\