देश की खबरें | पद्म भूषण से सम्मानित गुज्जर नेता मियां बशीर अहमद का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुज्जर नेता एवं पद्म भूषण से सम्मानित मियां बशीर अहमद का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया।

श्रीनगर, 14 अगस्त गुज्जर नेता एवं पद्म भूषण से सम्मानित मियां बशीर अहमद का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले के रहने वाले अहमद 98 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अहमद का नमाज-ए-जनाजा रविवार को बाबा नागरी वंगट के मजार शरीर बाबाजी साहिब लार्वी पर पढ़ा जाएगा।

अहमद, गुज्जर नेता एवं संत मियां नमाजुदीन लार्वी के बेटे और पूर्व मंत्री तथा पूर्व मंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता मियां अल्ताफ अहमद के पिता थे।

अहमद, शेख अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी और इस्लामी सूफी परंपरा के लिए काम करना और वंचितों की मदद करना शुरू कर दिया।

उन्हें 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

अहमद के निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी आध्यात्मिक और जन नेता मियां बशीर साहिब के गुजर जाने की खबर मिली, उनका गुज्जर समुदाय में बहुत सम्मान था। उनके जाने से बहुत लोग दुखी हैं। मेरी संवेदनाएं सहकर्मी मियां अल्ताफ साहिब और उनके परिवार के साथ हैं।’’

उनकी पार्टी ने कहा कि अहमद के जाने से रिक्त हुए स्थान को कोई नहीं भर सकता।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति ने भी अहमद के निधन पर शोक जताते हुए इसे केन्द्र शासित प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\