देश की खबरें | पड्डिकल राजस्थान रॉयल्स में, लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये खेलेंगे आवेश खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान अगले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलेंगे जबकि उनकी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उनकी जगह रॉयल्स के देवदत्त पड्डिकल को खरीदा है ।

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान अगले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलेंगे जबकि उनकी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उनकी जगह रॉयल्स के देवदत्त पड्डिकल को खरीदा है ।

आवेश बृहस्पतिवार से विशाखापत्तनम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा हैं । वह आईपीएल में अब तक 47 मैचों में 55 विकेट ले चुके हैं ।

आवेश को लखनऊ टीम ने 2022 की मेगा नीलामी में दस करोड़ रूपये में खरीदा था ।

लखनऊ के लिये 22 मैचों में 26 विकेट ले चुके आवेश को इसी कीमत पर रॉयल्स ने खरीदा ।

वहीं पड्डिकल को सात करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा गया था और इसी कीमत पर वह लखनऊ टीम में गए । दोनों खिलाड़ियों को इस साल उनकी टीमों ने रिटेन रखा था ।

बायें हाथ के बल्लेबाज पड्डिकल ने 57 आईपीएल मैचों में 1521 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल है । उन्होंने रॉयल्स के लिये 28 मैचों में 637 रन बनाये हैं ।

मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान और मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने फारिग कर दिया है । सरफराज को 20 लाख रूपये और पांडे को दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\