देश की खबरें | राहुल गांधी की ओर से भेज गए बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट लावारिस पड़े मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड से सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से भेजे गए बाढ़ सामग्री के पैकेट नीलम्बूर में स्थित एक दुकान में लावारिस पड़े मिले, जिसपर स्थानीय निवासियों और वामदलों समेत विभिन्न वर्गों ने आक्रोश प्रकट किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मलप्पुरम, 25 नवंबर केरल के वायनाड से सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से भेजे गए बाढ़ सामग्री के पैकेट नीलम्बूर में स्थित एक दुकान में लावारिस पड़े मिले, जिसपर स्थानीय निवासियों और वामदलों समेत विभिन्न वर्गों ने आक्रोश प्रकट किया है।

मंगलवार को जब कुछ लोग एक दुकान को किराए पर लेने के लिये आए तब ये राहत सामग्री के पैकेट यहां पड़े हुए मिले। इस राहत सामग्री में खाद्य सामग्री के पैकेट, कपड़े और अन्य चीजें शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में फिर से नहीं लगेगा लॉकडाउन, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं.

सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और उसके नेताओं से लोगों से माफी मांगने को कहा।

नीलम्बूर से विधायक पीवी अनवर (एलडीएफ को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधानसभा सदस्य) ने बुधवार को जिला कलेक्टर के गोपालाकृष्णन से इस मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कथित रूप से पूरे विधानसभा क्षेत्र से इस प्रकार का सामान नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़े | Bollywood Actress Who Married Twice: एक नहीं बल्कि दो बार घर बसाने वाली बॉलीवुड की ये हैं 5 हीरोइने.

अनवर ने वीडियो संदेश के जरिये पत्रकारों से कहा, ''यह नीलम्बूर में इकलौता मामला नहीं है। उसने (कांग्रेस पार्टी) आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये कई अन्य स्थानों पर खाद्य सामग्री जमा की थी। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों वाले राहत सामग्री के पैकेट या तो हटा दिए या नष्ट कर दिए।''

जिला कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं थी और इस मामले की जांच कराई जाएगी। राज्य के नेतृत्व ने अभी इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। राहत सामग्री के पैकेट पर 'वायनाड सांसद' लिखा था।

जोहेब पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now