देश की खबरें | प. बंगाल: खाली पड़े मकान में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके में खाली पड़े दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 13 मार्च दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके में खाली पड़े दो मंजिला मकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 45 मिनट पर हाजरा क्रॉसिंग के पास खाली पड़े एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दमकल कर्मी और स्थानीय भवानीपुर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान कई साल से खाली पड़ा था।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि घटना आकस्मिक थी या किसी साजिश का नतीजा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

