जरुरी जानकारी | ओयो की सितंबर के बाद आईपीओ लाने की योजना, हो सकती है मूल्यांकन में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आतिथ्य सत्कार और यात्रा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी फर्म ओयो सितंबर के बाद अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, 24 मई आतिथ्य सत्कार और यात्रा क्षेत्र की प्रौद्योगिकी फर्म ओयो सितंबर के बाद अपना प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है।

कंपनी ने इस संबंध में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखकर अपने आवेदन को अद्यतन करने का अनुरोध किया है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में सेबी के पास आवेदन किया था।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी अब 11 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 7-8 अरब अमेरिकी डॉलर के कम मूल्यांकन पर तैयार है।

उन्होंने कहा कि कंपनी सितंबर तिमाही के बाद आईपीओ इसलिए लाना चाहती है, क्योंकि तब तक उसे वित्तीय प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। साथ ही तब तक बाजार दशाएं अनुकल हो सकती है।

इस बारे में संपर्क करने पर ओयो ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी