देश की खबरें | औवेसी ने कोविड-19 जांच कराई, लोगों से भी की ऐसा करने की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
हैदराबाद, 11 जुलाई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिये होने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं, जिसमें से एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
उन्होंने कहा कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट 30 घंटे बाद पता चलेगी।
औवैसी ने लोगों से भी बिना झिझक जांच कराने का अनुरोध किया है।
लोकसभा सांसद औवेसी ने कहा, ''आज कोविड-19 के लिये की जाने वाली एंटीजेन और आरटी-पीसीआर जांचें कराई हैं। अल्लाह का शुक्र है कि मेरी एंटीजेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।''
यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव.
उन्होंने ट्वीट किया, ''दक्षिणी हैदराबाद में एंटीजेन की जांच कराने के लिये 30 केन्द्र मौजूद हैं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप बिना झिझक जांच कराएं।''
दोनों जांच शहर की अलग-अलग जगहों पर कराई गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)