एजेंसी न्यूज

उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के बाद इंदौर में ओवैसी की चुनावी सभा रद्द

उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या के बाद इंदौर के एक संवेदनशील इलाके में ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार रात प्रस्तावित चुनावी सभा रद्द हो गई है.

उदयपुर के नृशंस हत्याकांड के बाद इंदौर में ओवैसी की चुनावी सभा रद्द
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 जून : उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या के बाद इंदौर के एक संवेदनशील इलाके में ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की बृहस्पतिवार रात प्रस्तावित चुनावी सभा रद्द हो गई है. यह सभा नगर निगम चुनाव को लेकर होने वाली थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Karnataka: आईपीएल सट्टेबाजी का बेटे ने कर दिया खुलासा, पिता ने हत्या कर दी

ओवैसी की चुनावी सभा रद्द होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ इस सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले लोगों ने हमें बताया कि अब वे यह कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).