एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों का दबदबा जारी, घरेलू बाजार में भी खाद्य तेल बाजार ऊंचाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सोयाबीन और पॉम तेल के भाव ऊंचे रहने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा। सरसों तिलहन में 100 रुपये क्विंटल बढ़ गये वहीं तेल सरसों मिल डिलीवरी 300 रुपये क्विंटल उछल गया। कांडला बंदरगाह पर सोयाबीन डीगम 450 रुपये चढ़कर 14,500 रुपये क्विंटल बोला गया।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों का दबदबा जारी, घरेलू बाजार में भी खाद्य तेल बाजार ऊंचाई पर

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल विदेशी बाजारों में सोयाबीन और पॉम तेल के भाव ऊंचे रहने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा। सरसों तिलहन में 100 रुपये क्विंटल बढ़ गये वहीं तेल सरसों मिल डिलीवरी 300 रुपये क्विंटल उछल गया। कांडला बंदरगाह पर सोयाबीन डीगम 450 रुपये चढ़कर 14,500 रुपये क्विंटल बोला गया।

तेल उद्योग के जानकारों का कहना है कि विदेशों में बाजार लगातार तेज बने हुये हैं। शिकागो में सोयाबीन डीगम और मलेशिया में कच्चा पॉम तेल लगातार तेज बोला जा रहा है। यही वजह है कि घरेलू बाजारों में भी तेल- तिलहन के दाम लगातार ऊंचे चल रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को विदेशी घटबढ़ से घरेलू बाजार को बचाने के उपाय करने चाहिये। आने वाले दिनों में यदि विदेशों में खाद्य तेलों का बाजार टूटा तो उसका असर घरेलू बाजार पर पड़ना तय है।

इस समय हालात यह है कि सरसों, मूंगफली, बिनौला के दाम सोयाबीन के मुकाबले कम है। वहीं कच्चा पाम तेल भी लगातार मजबूती में बना हुआ है। सरसों तेल (दादरी) का मिल डिलीवरी भाव 300 रुपये बढ़कर 15,000 रुपये हो गया वहीं सोयाबीन तेल, दिल्ली में 150 रुपये बढ़कर 15,500 रुपये क्विंटल पर बोला गया। कांडला बंदरगाह पर सोयाबीन डीगम का भाव 450 रुपये बढ़कर 14,500 रुपये क्विंटल बताया गया। माल की तंगी से बिनौला तेल हरियाणा 100 रुपये बढ़कर 14,900 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। जबकि रिफाइंड पामोलिन तेल 100 रुपये बढ़कर 14,100 रुपये क्विंटल हो गया।

बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू तेल- तिलहन बाजार में इस समय जो भी तेजी देखी जा रही है उसके पीछे विदेशों में सोयाबीन और पामोलिन तेलों की तेजी है। विदेशों से यदि ऊंचे भाव पर खाद्य तेलों का आयात होगा तो फिर घरेलू बाजार को भी समर्थन मिलेगा। ‘‘हमें उस स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है जब विदेशों में खाद्य तेलों के भाव नीचे आयेंगे, तब घरेलू बाजार को किस प्रकार समर्थन मिलेगा यह देखने की बात है। इसमें स्थिरता लाने के लिये खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी है।’’

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,200 - 7,250 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,560 - 6,605 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,545 - 2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,265 -2,345 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,445 - 2,475 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,200 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,100 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,100 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,600 - 7,700 रुपये: सोयाबीन लूज 7,400 - 7,500 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2021 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).