देश की खबरें | 1.34 करोड़ एनआरआई में से 66 फीसदी से ज्यादा खाड़ी देशों में रहते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत मांगी गयी जानकारी में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अनुमानित 1.34 करोड़ अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) में से 66 प्रतिशत से अधिक संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, ओमान, बहरीन जैसे खाड़ी देशों में रहते हैं।

नागपुर, 27 जुलाई सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत मांगी गयी जानकारी में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अनुमानित 1.34 करोड़ अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) में से 66 प्रतिशत से अधिक संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, ओमान, बहरीन जैसे खाड़ी देशों में रहते हैं।

मंत्रालय ने बताया है कि ये आंकड़े मार्च 2022 तक के हैं।

नागपुर में रहने वाले बैंकर अभय कोलारकर ने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले आरटीआई के तहत आवेदन दायर कर इस बारे में जानकारी मांगी थी और मंत्रालय का जवाब जून के आखिरी सप्ताह में पहुंचा था ।

मंत्रालय ने कहा कि अनुमानित 1.34 करोड़ एनआरआई 210 देशों में रहते हैं। इनमें से 88.8 लाख प्रवासी भारतीय छह खाड़ी देशों में रहते हैं।

इसके मुताबिक, 34.1 लाख एनआरआई संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं, जबकि 25.9 लाख सऊदी अरब में रहते हैं। इसके बाद कुवैत में 10.2 लाख, कतर में 7.4 लाख, ओमान में 7.7 लाख और बहरीन में 3.2 लाख एनआरआई रहते हैं।

जवाब के अनुसार, 12.8 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं जबकि ब्रिटेन में यह संख्या 3.5 लाख है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में 2.4 लाख, मलेशिया में 2.2 लाख और कनाडा में 1.7 लाख भारतीय रहते हैं।

खाड़ी देशों में भारतीय मूल के लोगों की बहुत कम संख्या है जबकि अमेरिका में इनकी तादाद अधिक है।

आरटीआई के तहत दिए गए जवाब के मुताबिक, अमेरिका में 31 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जो किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मलेशिया में 27.6 लाख, म्यांमा में 20 लाख, श्रीलंका में 16 लाख और कनाडा में 15.1 लाख भारतीय मूल के लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी