देश की खबरें | वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री तुर्किये में फंसे, मुंबई भेजने का विकल्प तलाशा जा रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीयों सहित वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री तुर्किये के एक हवाई अड्डे पर 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं, क्योंकि लंदन से मुंबई आने वाले उनके विमान का दियारबाकिर हवाई अड्डे की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।

मुंबई, तीन अप्रैल भारतीयों सहित वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री तुर्किये के एक हवाई अड्डे पर 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं, क्योंकि लंदन से मुंबई आने वाले उनके विमान का दियारबाकिर हवाई अड्डे की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।

वर्जिन अटलांटिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यात्रियों को मुंबई ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दो अप्रैल को लंदन के हीथ्रो से मुंबई जाने वाली वीएस358 उड़ान को तात्कालिक चिकित्सीय स्थिति के कारण तुर्किये के दियारबाकिर हवाई अड्डे पर मोड़े जाने के बाद रद्द कर दिया गया क्योंकि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई।

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए एयरलाइन ने कहा कि उसके इंजीनियर विमान का गहन आकलन जारी रखे हुए हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम वैकल्पिक विमान के संचालन सहित सभी विकल्पों पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्री यथाशीघ्र मुंबई पहुंच सकें।’’

सूत्रों के अनुसार, 250 से अधिक यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी