जरुरी जानकारी | पिछले वर्ष 2,220 से अधिक सौदे हुए, जुटाए गए रिकार्ड 115 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कारोबारी सौदों के लिहाज से 2021 बेहतर साल रहा और इस दौरान कुल 115 अरब अमेरिकी डॉलर के 2,224 से अधिक सौदे हुए।

मुंबई, सात जनवरी कारोबारी सौदों के लिहाज से 2021 बेहतर साल रहा और इस दौरान कुल 115 अरब अमेरिकी डॉलर के 2,224 से अधिक सौदे हुए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह साल सौदों के कुल मूल्य और कुल संख्या, दोनों लिहाज से शीर्ष पर रहा। इससे पिछले साल 2020 में कुल 37 अरब डॉलर के 867 सौदे हुए थे।

ग्रांट थॉर्नटन के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) के 499 सौदे हुए। इनकी कुल राशि 42.9 अरब डॉलर थी। इसके अलावा 48.2 अरब डॉलर के 1,624 निजी इक्विटी सौदे और 23.9 अरब अमेरिकी डॉलर के 101 आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) और क्यूआईपी (पात्र संस्थागत नियोजन) थे। सिर्फ आईपीओ से रिकॉर्ड 17.7 अरब डॉलर जुटाए गए।

बीते साल बड़े सौदों के लिहाज से भी नया रिकॉर्ड बना और 14 सौदे एक-एक अरब डॉलर से अधिक के थे। जबकि 15 सौदे 50 करोड़ डॉलर से 99.9 करोड़ डॉलर के बीच थे। इसके अलावा 135 सौदे 10 करोड़ डॉलर से 49.9 करोड़ डॉलर के बीच थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि बड़े सौदे संख्या के लिहाज से सिर्फ आठ प्रतिशत थे, लेकिन इनसे 80 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई।

कुल सौदों में 76 प्रतिशत घरेलू थे और शेष सौदे सीमा पार हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज