देश की खबरें | ‘शासन आपल्या दारी’ अभियान और मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित : शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य में 1.5 करोड़ लोग ‘शासन आपल्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) अभियान और मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभान्वित हुए हैं।
मुंबई, 27 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य में 1.5 करोड़ लोग ‘शासन आपल्या दारी’ (सरकार आपके द्वार) अभियान और मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री मराठवाड़ा क्षेत्र के परभनी में 'शासन आपल्या दारी’ अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शिंदे ने कहा, ‘‘शासन आपल्या दारी योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। राज्य सरकार ने अभी तक किसानों को 22,000 ट्रैक्टर और 22,50 रोटावेटर (रोटरी टिलर) वितरित किए हैं। करीब चार लाख लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1,351 करोड़ रुपये मिले हैं।’’
शिंदे ने कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार के काम ने घर से प्रशासन चलाने वालों को मजबूर किया है कि वे ‘ऑफलाइन’ रहने के बजाय, ‘ऑफलाइन’ (जमीन पर उतरें) हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग नियमित रूप से कहते थे कि राज्य सरकार गिर जाएगी, लेकिन अजित पवार के शामिल होने से यह और मजबूत हो गई है।
अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायक दो जुलाई को शिंदे नीत सरकार में शामिल हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)