नयी दिल्ली, 25 सितम्बर राजधानी दिल्ली में कोविड-19 से अब तक उबरे कुल 2,24,375 लोगों में से 50 प्रतिशत से अधिक लोग घर में पृथक-वास में रहते हुए ठीक हुए हैं। यह जानकारी दिल्ली सरकार के आंकड़ों से मिली है।
आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मई के पहले सप्ताह से 23 सितम्बर तक कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले कुल 1,34,113 लोगों को घर में पृथक-वास में भेजा गया जिसमें से 1,13,374 को प्रोटोकॉल के अनुसार छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान बोले-बिहार चुनाव राज्य में बेहतरी की नई कहानी लिखेंगे.
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार कोविड-19 प्रबंधन के दिल्ली मॉडल की एक मुख्य विशेषता के तौर पर घर के पृथक-वास पर बहुत जोर देती है। संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि के साथ, घर पर पृथक-वास बढ़ते मामलों को संभालने के लिए एक बहुत ही उपयोगी तरीके के तौर पर सामने आया है।’’
वर्तमान समय में दिल्ली के 11 जिलों में (23 सितंबर तक) 17,995 उपचाराधीन कोविड-19 रोगी हैं।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में कैसे होंगी चुनावी रैलियां और कितनी जुटेगी भीड़? आयोग ने दिया जवाब.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, घर में पृथक-वास कर रहे सबसे अधिक 3,077 उपचाराधीन कोविड-19 रोगी पश्चिम जिले में, इसके बाद 2,261 रोगी उत्तर-पश्चिम जिले में, 1,844, दक्षिण-पश्चिम जिले में, 1,808 दक्षिण जिले में और 1,710 पूर्वी जिले में हैं।
आंकड़े के अनुसार पृथक-वास में सबसे कम 759 कोविड-19 रोगी उत्तर-पूर्व जिले में और 989 मरीज नयी दिल्ली में हैं जबकि बाकी जिलों में इनकी संख्या 1,000-2,000 के बीच है।
आंकड़े से यह भी पता चलता है कि 23 सितंबर तक, कोविड-19 के कारण 41 लोगों की मौत घर में पृथक-वास के दौरान हुईं। 2,700 से अधिक उन रोगियों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया जिनमें मध्यम या गंभीर लक्षण सामने आये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY