IPL 2025: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल ऊंगली के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से हुए बाहर

पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं .उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo: X/@PunjabKingsIPL)

चेन्नई, एक मई: पंजाब किंग्स के आस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की.

मैक्सवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण धुले पिछले मैच से पहले चोट लगी थी. उस मैच में वह सात रन बनाकर आउट हो गए थे. उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल रात को सूर्यांश शेडगे ने खेला जिसमें पंजाब को चार विकेट से जीत मिली.

यह भी पढें: RR vs MI Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर लिखा ,‘‘ ग्लेन मैक्सवेल ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण सत्र के बाकी मैचों से बाहर. हम उन्हें जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’’ मैक्सवेल के साथी आस्ट्रेलियाई और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस ने चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले ‘जियोस्टार’ से कहा था ,‘‘ बदकिस्मती से मैक्सवेल की ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया है. उसे लगा नहीं था कि चोट इतनी गंभीर होगी लेकिन यह है. उसका स्कैन कराया गया और नतीजा अच्छा नहीं है. लगता है कि वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगा.’’

पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा ,‘‘ हम विकल्प पर फैसला लेंगे.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अभी हमें कुछ मैच और खेलने हैं . अभी हम उपलब्ध खिलाड़ियों में से ही विकल्प तलाश रहे हैं . हमारे पास अजमतुल्लाह उमरजइ, आरोन हार्डी और जेवियर बार्टलेट है. हम हालात के अनुरूप टीम संयोजन बनाते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें