देश की खबरें | लोगों को सुगम न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता: राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों तक विधि प्रणालियों को अधिक सुगमता से पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

जयपुर, 24 मार्च राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों तक विधि प्रणालियों को अधिक सुगमता से पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार कानूनों में सुधार करने के साथ अप्रचलित और अनावश्यक कानूनों को निरस्त करने की दिशा में आगे बढ़ी है। इससे जनमानस को लाभ मिलेगा और न्याय सुगमता से मिलेगा।’’

पटेल सोमवार को विधानसभा में राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, 2025 पर चर्चा के बाद जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले से ही असम्बद्ध व अप्रचलित कानूनों को हटाने के काम किए जाते रहे हैं। इस बार भी विभिन्न विभागों से जानकारी जुटाकर सक्षम स्तर से अनुमोदन कराते हुए विधि विभाग ने विधेयक का प्रारूप तैयार किया था। इसके बाद ही विधेयक के जरिए 45 कानूनों को हटाया जा रहा है।

पटेल ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में पहले भी अप्रचलित कानून निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें वर्ष 1954 में 31, वर्ष 1962 में 221, वर्ष 1997 में 303, वर्ष 2015 में 248 और वर्ष 2023 में 123 कानून निरस्त किए गए थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन’ के अनुरूप देश में चहुमुंखी प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि विधेयक में पंचायती राज के 37, स्वायत्त शासन के 5, प्रशासनिक सुधार विभाग, कृषि विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एक कानून निरस्त किए गए हैं। चर्चा के बाद सदन ने राजस्थान विधियां निरसन विधेयक, 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज