देश की खबरें | हमारे पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्से से ,यह शुभ संकेत : प्रधानमंत्री मोदी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस बात पर खुशी जताई कि ओलंपिक और पैरालम्पिक में भारत के पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्सों से है और उन्होंने इसे शुभ संकेत बताया ।
नयी दिल्ली, 31 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस बात पर खुशी जताई कि ओलंपिक और पैरालम्पिक में भारत के पदक विजेता देश के अलग अलग हिस्सों से है और उन्होंने इसे शुभ संकेत बताया ।
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में रजत और कांस्य पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार को बधाई देने के लिये फोन पर उनसे बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की ।
तोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक 10 पदक जीत लिये हैं ।
मोदी ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि ये पदक उनकी लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है ।
कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह उनसे प्रेरणा लेते हैं और पैरा एथलीटों की जिस तरह से वह विशेष तौर पर हौसलाअफजाई कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा संकेत है ।
उन्होंने बताया कि जब वह उक्रेन में अभ्यास कर रहे थे तो प्रधानमंत्री अक्सर उनकी कुशलक्षेम पूछते थे ।
उनके पदक जीतने के बाद मोदी ने ट्वीट किया था ,‘‘ आसानी से हार नहीं मानने वाले शरद कुमार ने कांस्य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाई है । उनकी जीवनयात्रा से कइयों को प्रेरणा मिलेगी । उन्हें बधाई ।’’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा ,‘‘ नयी ऊंचाइयों को छूते जा रहे मरियप्पन थंगावेलु निरंतरता और उत्कृष्टता के परिचायक हैं । उन्हें रजत पदक जीतने पर बधाई । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है ।’’
मोदी ने इससे पहले दिन में सिंहराज अडाना से बात करके पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)