एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हमारी तेज गेंदबाज चोटिल होती रहती हैं, इस पर काम करने की जरूरत है: हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को अपनी तेज गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सहयोगी स्टाफ एकदिवसीय विश्व कप से पहले इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहा है।

खेल की खबरें | हमारी तेज गेंदबाज चोटिल होती रहती हैं, इस पर काम करने की जरूरत है: हरमनप्रीत

कोलंबो, 11 मई भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को अपनी तेज गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सहयोगी स्टाफ एकदिवसीय विश्व कप से पहले इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहा है।

हरमनप्रीत ने त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका पर भारत की 97 रन की जीत के बाद यह बात कही।

पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘मुझे पूरी टीम पर गर्व है, विशेषकर बल्लेबाजों पर। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते थे। हम टॉस जीतने पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और हमने जिस तरह का खेल दिखाया उससे हम काफी खुश हैं।’’

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर श्रीलंका को 245 रन पर ढेर कर दिया।

उपकप्तान स्मृति मंधाना दिन की सबसे बड़ी स्टार रहीं जिन्होंने शानदार शतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई जिसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और हरमनप्रीत जैसी खिलाड़ियों ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम कभी भी सुधार करना बंद नहीं कर सकते। बहुत सारे विभाग हैं जहां हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, चाहे वह बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण। हमारी तेज गेंदबाज चोटिल होती रहती हैं। यह ऐसी चीज है जिसका हमें ध्यान रखना होगा। कोच इस पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्मृति और मेरे अलावा अन्य बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह बहुत सकारात्मक था। स्नेह राणा ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह भी बहुत सकारात्मक था। बात करने के लिए बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं लेकिन अभी मैं इस पल का आनंद लेना चाहती हूं। ’’

स्नेह को 15 विकेट लेने के लिए श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि मंधाना को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).