विदेश की खबरें | ‘हमारा समुदाय दोष मुक्त नहीं है’ : भारतीय-अमेरिकी समूह ने फ्लॉयड की मौत पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी हिमायत समूह ने कहा है कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी व्यक्तियों की हत्या की हालिया घटनाओं ने देश में काले लोगों के खिलाफ खौफनाक वास्ताविकता को बेनकाब कर दिया है।

वाशिंगटन, छह जून अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी हिमायत समूह ने कहा है कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी व्यक्तियों की हत्या की हालिया घटनाओं ने देश में काले लोगों के खिलाफ खौफनाक वास्ताविकता को बेनकाब कर दिया है।

समूह ने कहा कि भारतीय और दक्षिण एशियाई मूल के कई लोग बहुत हद तक खामोश रहें और लंबे समय तक उनका मूक समर्थन रहा, लेकिन इसे अवश्य बदलना होगा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से लॉकडाउन लगाने के विकल्प को किया खारिज.

‘इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ ने एक गोरे पुलिस अधिकारी द्वारा मिनियापोलिस में 25 मई को एक निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या और 13 मार्च को लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग अधिकारियों द्वारा अफ्रीकी मूल की 26 वर्षीय अमेरिकी महिला ब्रेवोन्ना टेलर की हत्या का जिक्र किया।

समूह ने कहा, ‘‘हमें स्पष्ट करने दीजिए कि हमारा समुदाय दोष मुक्त नहीं है।’’

यह भी पढ़े | फ्रांसीसी सैन्य बलों ने इस्लामिक मगरिब प्रमुख को किया ढेर, फ्लोरेंस पार्ले ने दी जानकारी.

इसने एक बयान में शुक्रवार को कहा, ‘‘काफी समय तक, कई सारे भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई-अमेरिकी बहुत हद तक खामोश रहे और इसमें उनका मूक समर्थन रहा।

यह समूह भारतीय-अमेरिकियों को राजनीति में शामिल होने में मदद करता है। समूह ने कहा कि फ्लॉयड और टेलर तथा अन्य ने अमेरिका में काले लोगों के खिलाफ खौफनाक वास्तविकताओं को बेनकाब किया है।

समूह ने कहा, ‘‘हममें से कई लोग यहां अमेरिका में आव्रजन खोलने के लिये काले और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के अथक कार्य के कारण हैं। ’’

इसने कहा, ‘‘फिर भी नस्ल और नस्लवाद के बारे में अपने दोस्तों और परिवार से बात करने से मना करते रहे हैं।’’ इसे अवश्य ही बदलना होगा।

समूह ने कहा कि बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा चलाये जाने वाले मिनियापोलिस भारतीय रेस्तरां गांधी महल के बारे में जरा सोचिए, जिसने फ्लॉयड की हत्या के बाद चिकित्साकर्मियों और प्रदर्शकारियों को शरण देने की पेशकश की।

इसने कहा, ‘‘न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक रूहेल इस्लाम, रेस्तरां के मालिक, ने प्रदर्शनकारियों के लिये दाल, बासमती चावल और नान बनाये। और जब प्रदर्शन के दौरान उनका रेस्तरां जलने लगा, तब रूहेल ने कहा कि ‘मेरी इमारत को जलने दो। न्याय दिलाने की जरूरत है।’’

समूह ने कहा, ‘‘और जरा वाशिंगटन डीसी के कारोबारी राहुल दूबे के बारे में सोचिए, जिन्होंने आंसू गैस और पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिये 70 शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को रात में शरण देने के लिये अपने घर के दरवाजे खोल दिये।’’

‘काले लोगों का जीवन मायने रखता है’, पर जोर देते हुए समूह ने कहा कि समुदाय को भेदभाव खत्म करने के इस संघर्ष में काले लोगों के समुदाय का अवश्य समर्थन करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\