खेल की खबरें | हमारे बल्लेबाजों को सुनिश्चित करना होगा कि वे पहले टेस्ट के लिये तैयार रहें : सिमन्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज शुरू में काफी रन जुटाकर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट से ही बढ़त हासिल कर लें।

मैनचेस्टर, 24 जून वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स चाहते हैं कि उनके बल्लेबाज शुरू में काफी रन जुटाकर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट से ही बढ़त हासिल कर लें।

वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड में 32 साल में पहली श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

वेस्टइंडीज के लिये बल्लेबाजी हमेशा चिंता का विषय रही है लेकिन सिमन्स ने कहा कि ज्यादातर सीनियर बल्लेबाज अच्छे खिलाड़ी हैं और उम्मीद है कि वे आठ जुलाई से साउथम्पटन में होने वाले पहले टेस्ट के लिये तैयार होंगे।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पत्रकारों से कहा, ‘‘मानसिक रूप से मुझे लगता है कि वे काफी मजबूत हैं लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपने कौशल पर भी काम करना जारी रखना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज और शाई होप को देखोगे तो वे मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं क्योंकि वे इस स्तर पर अच्छा कर चुके हैं इसलिये अब यह सुनिश्चित करने की बात है कि वे पहले मैच में शानदार प्रदर्शन दिखायें। ’’

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

तीन साल पहले इंग्लैंड के पिछले दौरे पर वेस्टइंडीज टीम प्रत्येक पारी में 200 रन के अंदर सिमट गयी थी और उसे एजबेस्टन में पारी और 209 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे साथ कई मौके ऐसे रहे जब हमने दौरों पर पहले मैच के बाद ही अच्छा क्रिकेट खेलना शुरू किया इसलिये हम इसे अपनी प्रणाली से हटाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम सुनिश्चित कर सकें कि हम साउथम्पटन में ही अच्छा करने के लिये तैयार रहें। ’’

वेस्टइंडीज ने उस श्रृखला का लीड्स में दूसरा टेस्ट जीतकर 1-1 से बराबरी हासिल की थी लेकिन लार्ड्स में अंतिम टेस्ट में उसे नौ विकेट की हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैच के शुरू होने में सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं और तैयारियों को तेज हो जाना चाहिए इसलिये आज हमने वही शुरू किया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज