एजेंसी न्यूज

IND vs Ban 1st Test: हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम- गौतम गंभीर

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

IND vs Ban 1st Test: हमारे बल्लेबाज किसी भी तरह के स्पिन आक्रमण का सामना करने में सक्षम- गौतम गंभीर
Gautam Gambhir (Photo: X)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जायेगा. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के अच्छे स्पिन आक्रमण के सामने हाल के संघर्ष को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि उनके बल्लेबाज दुनिया के किसी भी तरह के आक्रमण का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी चौकड़ी ने भारत की बल्लेबाजी को तवज्जो देने की प्रवृत्ति को बदल दिया.

गंभीर से जब पूछा गया कि श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने सीमित ओवरों की श्रृंखला विशेषकर वनडे में भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए तो उन्होंने कहा,‘‘हमारी बल्लेबाजी इकाई में इतनी गुणवत्ता है कि वह किसी भी तरह के आक्रमण का सामना कर सकती है.’’ उन्होंने कहा,‘‘टेस्ट और वनडे में काफी अंतर होता है.’’ यह भी पढ़ें : IPL 2025 News: दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ने के बाद रिकी पोंटिंग बने पंजाब किंग्स के नए हेड कोच, सामने आई बड़ी खबर

गंभीर ने अपने गेंदबाजों की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा,‘‘ भारत एक समय बल्लेबाजी को तवज्जो देता था लेकिन बुमराह, शमी, अश्विन और जडेजा ने इसे गेंदबाजों का खेल बना दिया.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).