देश की खबरें | उत्तराखंड में ओशो अनुयायी ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चंपावत जिले में आध्यात्मिक नेता ओशो के एक अनुयायी ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चंपावत (उत्तराखंड), चार फरवरी उत्तराखंड के चंपावत जिले में आध्यात्मिक नेता ओशो के एक अनुयायी ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबित, लखनऊ के रहने वाले 45 वर्षीय स्वामी ध्यान योगी का शव चंपावत शहर से 85 किलोमीटर दूर वारसी गुफा के पास से बरामद किया गया। वह गुफा के पास एक आश्रम बना रहे थे।
चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और 28 जनवरी का एक अहस्ताक्षरित सुसाइड नोट बरामद किया गया।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वह अवसाद से ग्रस्त थे और उन्होंने खुद को गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि मामले की सभी नजरिए से जांच की जा रही है।
वारसी गुफा के बाबा वीरेंद्र गिरि ने कहा कि ध्यानयोगी पिछले सात दिनों से गुफा में उनके साथ रह रहे थे और अवसाद में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

