विदेश की खबरें | ईरान में प्रदर्शन के समर्थन में ऑस्कर विजेताओं ने अपने केश काटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वीडियो में अभिनेत्री बिनोशे कैंची से अपने केश का बड़ा गुच्छा काटते हुए ‘आजादी के लिए’ बोल रही हैं और फिर वह कटे हुए केश कैमरे के सामने दिखा रही हैं।
वीडियो में अभिनेत्री बिनोशे कैंची से अपने केश का बड़ा गुच्छा काटते हुए ‘आजादी के लिए’ बोल रही हैं और फिर वह कटे हुए केश कैमरे के सामने दिखा रही हैं।
इन वीडियो को हैशटैग ‘हेयर फॉर फ्रीडम’ के साथ पोस्ट किया गया है। गौरतलब है कि कठोर इस्लामी ड्रेस कोर्ड का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार 22 वर्षीय महसा अमीनी की मौत के बाद देश भर में सरकार विरोधी भीषण प्रदर्शन हो रहे हैं।
कोटिलार्ड, बिनोशे और दर्जन भर अन्य महिलाओं का केश काटते हुए यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है ।
वीडियो के साथ लिखे पोस्ट में कहा गया है, ‘‘ये महिलाएं, ये पुरुष आपसे समर्थन मांग रहे हैं। उनका साहस, उनका सम्मान हमें मजबूर कर रहा है।’’
इस अभियान में भाग लेने वाली कुछ अन्य महिलाएं हैं अभिनेता शार्लट रैम्पलिंग और शार्लट गेन्सबॉरो। गेन्सबॉरो अपने वीडियो में अपनी गायिका मां जेन बिर्किन्स के केश काटती हुई नजर आ रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)