Jharkhand Shocker: पड़ोसी ने अनाथ नाबालिग के साथ किया बलात्कार, आरोपी फरार
झारखंड के पलामू जिले में पड़ोसी द्वारा 15 साल की एक अनाथ बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है.
मेदिनीनगर (झारखंड), पांच जून: झारखंड के पलामू जिले में पड़ोसी द्वारा 15 साल की एक अनाथ बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की रात छत्तरपुर थाना क्षेत्र में हुई लेकिन ग्रामीणों को सोमवार को इसका पता चलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी. Ranchi Newly Married Wife: पति का दरियादिली, प्रेमी को सौंपी अपनी पत्नी, 20 दिन पहले ही हुई थी शादी.
उसने बताया कि लड़की अपने भाई-बहन के साथ सो रही थी, तभी 30 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुस आया, उसे जबरन घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. छत्तरपुर महिला थाने की प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि दो बच्चों का पिता आरोपी घटना के बाद से फरार है.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. कुमारी ने बताया, ‘‘लड़की बहुत दर्द में थी और बार बार बेहोश हो रही थी. यह देखकर उसके छोटे भाई ने गांव की औरतों को बुलाया जिसके बाद घटना का पता चला. लड़की को पहले उप-संभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जांच के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.’’
उन्होंने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. गांव के मुखिया ने बताया कि तीनों बच्चों के माता पिता का एक साल पहले निधन हो गया था. उन्होंने बताया, ‘‘ लड़की अपने छोटे भाई और बहन के साथ रहती है जो कि मानसिक रूप से बीमार है. उन्हें सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को दिए जाने वाले सभी लाभ मिल रहे थे . इसके अलावा लड़की गांव में महिलाओं के एक स्व: सहायता समूह के साथ भी काम करती है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

