देश की खबरें | ओडिशा के कांग्रेस विधायक को पोस्टर, बैनर के जरिए मिली जान से मारने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बोलांगिर जिले के कांटाबांजी शहर में कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी वाले बैनर और पोस्टर लगे हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 19 फरवरी ओडिशा के बोलांगिर जिले के कांटाबांजी शहर में कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी वाले बैनर और पोस्टर लगे हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी जिसने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सलूजा ने इस मामले पर कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से जान से मारने की धमकी दी गई है।

वरिष्ठ विधायक ने कहा,''इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मुझे घटना की जानकारी मिली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। इस समय कोई सीधे तौर पर पोस्टर लगाकर मुझे मारने की धमकी दे रहा है जो हैरान कर देने वाला है।''

उन्होंने कहा,''मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। एक सलूजा मरेगा तो सैकड़ों सलूजा जन्म लेंगे।''

कांग्रेस नेता ने पुलिस प्रशासन से जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now