देश की खबरें | उड़ीसा उच्च न्यायालय को दो नए न्यायाधीश मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति शिव शंकर मिश्रा और न्यायमूर्ति आनंद चंद्र बेहेरा को मुख्य न्यायाधीश सुभाशीष तलपात्रा ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई।

कटक (ओडिशा), पांच सितंबर न्यायमूर्ति शिव शंकर मिश्रा और न्यायमूर्ति आनंद चंद्र बेहेरा को मुख्य न्यायाधीश सुभाशीष तलपात्रा ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई।

इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है जहां न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 33 है।

हालांकि, बुधवार को न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ और तीन अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या घटकर फिर से 20 रह जाएगी।

केंद्र ने दो सितंबर को अधिवक्ता मिश्रा और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी बेहेरा को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी।

प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 17 अगस्त को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर मिश्रा और बेहेरा के नामों की सिफारिश की थी।

मिश्रा ने अपना करियर 1991 में शुरू किया और दीवानी, फौजदारी तथा सेवा कानून में विशेषज्ञता हासिल की जबकि बेहेरा ने वर्षों तक न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्य किया।

मिश्रा उच्चतम न्यायालय में ‘एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड’ थे और ओडिशा सरकार का प्रतिनिधित्व करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी