देश की खबरें | ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पड़ोसी पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत पर शोक जताया है।
भुवनेश्वर, 17 जून ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को पड़ोसी पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में 15 यात्रियों की मौत पर शोक जताया है।
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
राजभवन ने एक संदेश में कहा, "राज्यपाल पश्चिम बंगाल में हुई दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।"
माझी ने भी पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के पास हुई रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है। इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए माझी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जतायी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पटनायक ने कहा, "पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई दुखद मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं ट्रेन दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)