एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु में अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बेंगलुरु में सरकारी दरों से अधिक किराया वसूलने वाले ऐप-आधारित और अन्य ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देश की खबरें | बेंगलुरु में अधिक किराया वसूलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

बेंगलुरु, 29 जून कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने बेंगलुरु में सरकारी दरों से अधिक किराया वसूलने वाले ऐप-आधारित और अन्य ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने इसे "दिनदहाड़े लूट" करार दिया।

मंत्री ने कहा कि अधिक किरायाा वसूलने वाले ऑटो चालकों के परमिट रद्द करके उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं।

रेड्डी ने 28 जून को परिवहन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अगर यात्रियों से अधिक किराया मांगा जाता है और ज्यादा राशि न देने पर यात्रा रद्द कर दी जाती है, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे ऑटो का परमिट रद्द किया जाए और मामला दर्ज किया जाए।’’

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘18 जून, 2025 को ‘रैपिडो ऑटो ऐप’ ने प्रति किलोमीटर 100.89 रुपये और ‘ऑटो ओ ऐप’ ने चार किलोमीटर की यात्रा के लिए 184.19 रुपये वसूले। यह जनता से दिनदहाड़े की गई लूट है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।’’

बेंगलुरु में यात्रियों ने ऑटो किराये में बढ़ोतरी को लेकर शिकायतें की हैं। फिलहाल ऑटो का मीटर किराया पहले 1.9 किलोमीटर के लिए 30 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 15 रुपये निर्धारित है।

मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग पहले भी सवारी ले जाने से इनकार करने और अधिक किराया मांगने के मामलों में ऑटो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद जनता की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता द्वारा साझा किए गए मोबाइल फोन 'स्क्रीनशॉट' की प्रतियां भी शिकायत के साथ संलग्न की गई हैं, जिनमें अधिक किराया वसूली के मामले दर्शाए गए हैं।

उन्होंने कहा, "जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य योजना तुरंत बनाने और दोषी ऑटो चालकों/मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).